चकिया, चंदौली। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच लतीफशाह वीयर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार 01 सितंबर 2026 की शाम 7:00 बजे तक वीयर का जलस्तर 296.30 फीट दर्ज किया गया।
लतीफशाह वीयर का क्रेस्ट लेवल 287.25 फीट है, जिसके सापेक्ष वर्तमान में पानी क्रेस्ट लेवल से 9.05 फीट ऊपर बह रहा है। वीयर से 51,769 क्यूसेक पानी का फ्लड डिस्चार्ज किया जा रहा है।
जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार जलस्तर की निगरानी की जा रही है और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई है।
नदी किनारे रहने वाले लोग सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।