कृषि विभाग द्वारा गरमा फसलों के लिए किसानों को अनुदानित दर पर बीज दिया जा रहा है। गोपालपुर, इस्माईलपुर व नवगछिया में अरंडी, सूरजमुखी, मक्का, उड़द व मूंग के बीज वितरित हो रहे हैं। प्रति किसान 8 किलो मूंग सहित अन्य बीज तय मात्रा में किसानों के बीच बांटे जा रहे हैं।