हज़ारीबाग: हजारीबाग के मंगूरा में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, उमड़ी हजारों की भीड़
हजारीबाग के ईचाक प्रखंड स्थित मंगूरा के थान टांड मैदान में विजयादशमी पर पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। छह गांवों के युवाओं ने मिलकर पुतला बनाया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता ने अग्निबाण चलाकर दहन की शुरुआत की। कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत और मन के विकारों को मिटाने का संदेश दिया गया।