वारासिवनी: निलंबन-सेवा समाप्ति पर भड़के पटवारी, दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहकर खोलेंगे मोर्चा
सेवा समाप्ति व निलंबन की कार्रवाई के विरोध में पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय आह्वान पर तहसील के पटवारी 8-9 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। तहसीलदार को आवेदन देकर स्वामित्व योजना, पंजीयन-2026, ई-केवाईसी सहित आदेशों का कानूनी आधार व प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं।