हिलसा: गजेंद्र बिगहा गांव में हिलसा पुलिस ने फरार आरोपी के घर पर चिपकाए इश्तिहार
Hilsa, Nalanda | Aug 29, 2024 हिलसा थाना के एएसआई आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिलसा थाना में कांड संख्या 442/14 एवं एसी एसटी मामले में बिहार शरीफ में 2052/14 का मामला दर्ज था। इस मामले में हिलसा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के आदेश अनुसार गजेंद्र बिगहा गांव में राजेंद्र यादव के पुत्र राकेश यादव के घर पर हिलसा थाना पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए है।