हिलसा: योगीपुर रोड स्थित निजी सभागार में भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यशाला का हुआ आयोजन
Hilsa, Nalanda | Aug 28, 2024 बुधवार को हिलसा योगीपुर रोड स्थित एक निजी सभागार में भारतीय जनता पार्टी हिलसा ग्रामीण मंडल की प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि शनि कुमार पटेल मौजूद थे। इस दौरान अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।