हिलसा: हिलसा उपकारा में सर्पदंश से बिगड़ी एक कैदी की तबियत।
Hilsa, Nalanda | Aug 28, 2024 हिलसा उपकारा में सर्पदंश से एक कैदी की तबियत बिगड़ने पर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के रानीबाग गांव निवासी जैलेंद्र कुमार के रूप में किया गया है। जख्मी कैदी ने बताया की वार्ड से निकलकर बाहर फील्ड में बैठे हुए थे। उसी दौरान साप ने काट लिया जिससे जख्मी हो गए। इसके बाद कैदियों एवं उपकारा में हड़कंप मच गया।