अशोक नगर: वर पनवाड़ी गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के वर पनवाड़ी गांव में एक युवती की की संदिग्ध मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वर पनवाड़ी निवासी वर्षा पुत्री जगराम यादव उम्र 20 वर्ष की गुरुवार को मौत हो गई। परिजन युवती को गुरुवार की सुबह 7: 30 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वर्षा को सुबह के समय उल्टियां हुईं जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।