बेमेतरा: बेमेतरा के पुराना बस स्टैंड में पूर्व MLA के निवास पर पहुंचे शंरकाचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, किया पादुका पूजन
बुधवार को सुबह 10:30 बजे बेमेतरा के पुराना बस स्टैंड में बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी पहुंचे। जहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का उपस्थित लोगों ने पादुका पूजन किया है। इस दौरान बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं कांग्रेसी नेतागण बड़ी संख्या में मौजूद थे।