आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले एक सप्ताह में पूरे जिले में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 95695 से अधिक आवेदन प्राप्त किये गए हैं जिसमें में 12035 का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है।