कानपुर: किदवई नगर में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
किदवई नगर थाना क्षेत्र में साइट नंबर वन चौराहे के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।