मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में वृद्ध महिला से धोखाधड़ी, बिना लोन लिए बैंक ने घर पर लगाया नोटिस, युवकों ने फर्जी तरीके से लिया लोन
Meerut, Meerut | Nov 11, 2024 गंगानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध महिला से दूसरे समुदाय के युवको ने बड़ी धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने महिला के नाम से फर्जी तरीके से इंडियन बैंक से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक ने महिला के मकान पर 23 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस चस्पा कर दिया। जानकारी मिलने पर महिला के होश उड़ गए।पीड़ित ने SSP से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।