लाडपुरा: कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला, इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था
Ladpura, Kota | Jun 4, 2026 कोटा में एक बार फिर कोचिंग छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के पुराने राजीव गांधी नगर स्थित एक पीजी में रह रहे 17 वर्षीय कोचिंग छात्र ने बुधवार देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारकर जांच शुरू की।