भादरा: लुटेरी दुल्हन का मामला दर्ज, लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार, गोगामेड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज
नेठराना गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी दीपिका पर धोखाधड़ी, चोरी और धमकी का मामला दर्ज कराया। शादी के बाद वह पैसे की मांग कर झगड़ा करती थी। 28 फरवरी को वह जेवर, नकदी लेकर भाई के साथ फरार हो गई। बाद में 30 हजार रुपये की मांग कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस जांच जारी है।