रामनगर में करंट लगने से युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
रामनगर थाना क्षेत्र के पुराने रामपुर स्थित जालईयाँ टोला में सोमवार एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने किला रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।