ज़मानिया: गाजीपुर एंटीना नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मिर्जापुर और लखनऊ पुलिस के सहयोग से एक करोड़ की कीमत की हीरोइन बरामद की
गाजीपुर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने मंगलवार को मिर्जापुर पुलिस और लखनऊ सर्विलांस टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 528 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से 2400 रुपये नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है।