खानपुर: खानपुर कस्बे में अचानक आई तेज बारिश से कृषि उपज मंडी में अनाज भीगा, पेड़ और विद्युत पोल भी गिरे
खानपुर कस्बे में अचानक आई तेज बारिश से आज रविवार को शाम 4 के लगभग कृषि उपज मंडी में अनाज भीग गया वहीं पेड़ व विद्युत पोल भी गिर गए।समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के ढेर कृषि उपज मंडी के बाहर प्रांगण में ही पड़े हुए थे अचानक आई तेज बारिश के कारण गेहूं पानी में भीग गया वहीं रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पेड़ दो गाड़ियों पर गिर गया जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया।