दुधि: धनौरा गांव में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के वार्ड न 9 में रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।