कोटकासिम: रोटरी क्लब शक्ति की सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित, जनहित कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श किया गया
रोटरी क्लब शक्ति की सलाहकार समिति की पहली बैठक गुरुवार शाम 6:00 बजे आयोजित हुई। इस बैठक में जुलाई महीने में आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से दायित्व ग्रहण समारोह वृक्षारोपण अभियान जैसे जनहित कार्यक्रमों पर विचार विमर्श हुआ। सदस्यों ने कार्यक्रमों की सफलता के लिए अपने सुझाव दिए।