मोतिहारी: हरसिद्धि के मटियरिया से लापता युवक का शव घर के पीछे मक्का के खेत से मिला
जिले के हरसिद्धि थाना अंतर्गत मटियरिया के लापता युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था मे मिला है। युवक के घर के पीछे मक्का के खेत से शव बरामद हुआ है। विगत 7 मई को घर से युवक विवेक मिश्र लापता हुआ था। घर से लापता होने के बाद विवेक ने अपनी बहन से अंतिम कॉल कर बात किया था उसी समय उसने अपने पे फोन से बहन को 4100 रुपया भेजा था। गुमशुदगी के मामले मे प्राथमिकी भी दर्ज थी।