पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्री पंचायत के पनसुवां गांव में एक महिला की मौत के बाद दो परिवारों के बीच विवाद गहरा गया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कारिश्मा राय के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने डायन-बिसाही के आरोप में झाड़फूंक किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है।