हमीरपुर: धुंधपुर में महिला को गोली मारने से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
थाना क्षेत्र के धुंधपुर में महिला को गोली मारकर घायल करने की घटना में आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि बुधवार को सुबह धुंधपुर गांव में महिला को गोली मारकर घायल करने वाले अभियुक्त अर्जुन निषाद पुत्र महरजवा निवासी ग्राम धुन्धपुर को कैथी रोड में मौहर चौराहे से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।