गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने 18 नवंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में आपराधिक मामलों की जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्र से आए 28 आवेदकों ने आवेदन देकर शिकायतों के निराकरण की फरियाद लगाई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को वैधानिक समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।