मंझनपुर: कौशाम्बी में महंगे शौक ने बनाया चोर, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया राजफाश, नकदी और आभूषण बरामद
महंगे शौक पूरे करने और आसानी से रुपये कमाने की चाह में तीन दोस्तों ने चोरी का रास्ता अपना लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के दो सदस्यों के पास से चोरी के आभूषण व नकदी बरामद हुई। बदमाशों ने पिछले दिनों सदर कोतवाली इलाके में चोरी की हुई दो घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।