सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से एक व्यक्ति घायल हुआ
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।