गिरिडीह: साइबर अपराध मामले में तीन आरोपियों को सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया
साइबर अपराध मामले के तीन आरोपियों को मंगलवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर केसवारी निवासी आशीष मंडल , रंजीत कुमार मंडल तथा पंचनटाड़ निवासी रामेश्वर मंडल शामिल है। इनके गिरफ्तारी ताराटांड थाना क्षेत्र स्थित काजू बागान से हुई है।