चितईपुर में शोध छात्र पर हमला, तीन नामजद सहित सात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2026 वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में बीएचयू के इतिहास विभाग के शोध छात्र सत्यम राय पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना करौंदी स्थित नंद नगर पार्क के पास की है, जहां आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट की।