फतेहाबाद में DHBVN के SE पर भड़का निलंबित AFM, बोला-एसई ने मुझे ऑफिस में नहीं घुसने दिया, क्या मैं चोर हूं..
फतेहाबाद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निलंबित एएफएम ने गुरुवार को एसई एसएस रॉय पर ऑफिस में नहीं घुसने देने के आरोप लगाए हैं।
आक्रोशित एएफएम ने कहा कि, वह सस्पेंशन के बाद अपनी बात रखने के लिए एसई से मिलने गया था। मगर एसई ने बाहर निकाल दिया। एसई ने कह दिया कि तुमसे नहीं मिलना चाहता हूं।
इसके बाद जब वापस भूना एसडीओ कार्यालय आया तो वहां से भी बाहर निकाल दिया गया। एएफएम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पास एसई को देने के लिए कोई पैसा नहीं था। अगर किसी दलाल के जरिए 50 हजार रुपए दे देता, तो तुरंत बहाल कर देता। एएफएम ने डीएचबीवीएन प्रबंधन से एसई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एएफएम ने कहा कि, मैं पब्लिक के हित में काम कर रहा हूं। इस अधिकारी ने सिर्फ पैसे लेने और हरासमेंट करने के लिए मुझे सस्पेंड किया है।
#swatantarkhabar #स्वतंत्रखबर #HaryanaNews #fatehabad