सागर नगर: मकरोनिया के ज्योति नगर में 7 फीट लंबा सांप घर में मिला, परिजनों में मचा हड़कंप
स उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के ज्योति नगर में बुधवार को एक घर में 7 फीट लंबा सांप घर में छुपा बैठा था, जब परिजनों की नजर सांप पर पड़ी तो घबरा कर बाहर आ गए और तुरंत सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। अकील बाबा मौके पर पहुंचे जिन्होंने सांप पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया और कुछ देर की मेहनत के बाद सांप को पकड़ लिया।पकड़े गए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।