गन लहराकर बनाई रील, पुलिस ने किया अरेस्टः बंदूक के साथ गांजा भी बरामद
वाराणसी में अवैध देसी तमंचा लहराकर रंगबाजी का रील पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी कमिश्नरेट की लंका पुलिस ने उस युवक को सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास से अरेस्ट किया है। उसके ऊपर आर्म्स एक्ट समेत 2 धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।