बिहटा: गैस एजेंसी गोदाम में सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन, लोग परेशान
Bihta, Patna | Apr 22, 2026 बिहटा नगर क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी गोदाम में सुबह से लेकर दोपहर तक गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। गर्मी और धूप के बीच लोग सिलेंडर लेने के लिए परेशान नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस सिलेंडर मिलने में काफी परेशानियां हो रही है। जबकि एजेंसी के कर्मियों का कहना है कि सिलेंडर की किसी तरह की दिक्कत नहीं है। बुधवार दोपहर 2:15 की है।