परसवाड़ा: कातलबोडी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
परसवाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुरेंडा के ग्राम कातलबोडी में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कातलबोडी निवासी सुरेंद्र मरकाम (57 वर्ष), पिता मिश्रिलाल मरकाम का परिवार रात में भ