हमीरपुर: सुमेरपुर में 10 साथियों संग जीजा के घर में घुसा साला, मारपीट कर नकदी-जेवर लूटकर कार तोड़ी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
सुमेरपुर कस्बे के कपड़िया मुहाल में बीती रात साले की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पत्नी को घर से बाहर जाने पर मना करने से नाराज साले ने 10 अज्ञात साथियों के साथ जीजा के घर में घुसकर मारपीट की। घर में रखी 35 हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवर लूट लिए और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। जाते समय पत्नी को भी साथ ले गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित श्यामक