धरमपुर इशाक गांव में एक बथान से 684 लीटर विदेशी शराब बरुराज पुलिस तथा राजेपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बरामद किया है।वहीं धंधेबाज भागने में सफल रहा। शराब कारोबारी जमीरी भगत के पुत्र सुजीत कुमार के ऊपर उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस धंधेबाज को तलाश कर रही है