मोतीपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉक्टर सुधीर कुमार को मोतीपुर में अवैध नर्सिंग होम तथा जांच घर चल रहे हैं। जिनको बंद कराने को लेकर समाजसेवी संतोष कुमार उर्फ चौथी यादव ने लिखित आवेदन देकर बंद करने की मांग किया है। तथा कहा है कि अगर बंद नहीं होता है तो हमारे संगठन के द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा।