बरूराज मोतीपुर: मोतीपुर ओवरब्रिज के नीचे अनियंत्रित बाइक सवार ने एक बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ जख्मी
मोतीपुर ओवर ब्रिज के नीचे एक अपाची बाइक सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया है।जहां बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर परिजन पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। जहां पर जख्मी का इलाज किया जा रहा है ।वही अपाची बाइक सवार भागने में सफल रहा। जख्मी की पहचान रतनपुरा निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है।