सुपौल: सुपौल नगर परिषद में गरीब दुकानदारों से अवैध वसूली, प्रशासन ने साधी चुप्पी
Supaul, Supaul | May 7, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों गरीब और फुटपाथी दुकानदारों से कथित अवैध वसूली का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि नगर परिषद द्वारा वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित अंबेडकर चौक से गांधी मैदान दुर्गा मंदिर तक के इलाके में कुछ दबंग किस्म के लोग दुकानदारों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। विरोध करने पर दुकानदारों को दुकान हटाने और तोड़फोड़ करने की धमकी दी