खानपुर: सारोला कलां कस्बे में कल 3 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
सारोला कलां कस्बे में कल 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुशांत कुमार ने आज शुक्रवार को दोपहर 2 के लगभग बताया कि कस्बे में बिजली वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए लगाए गए नए ट्रांसफार्मर को नई केबल के माध्यम से चालू किया जाएगा सुरक्षा व तकनीकी कारणों के चलते शनिवार सुबह 8:30 से 11:30 तक कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी ।