जबेरा: रीवा घटना के विरोध में सर्व समाज जबेरा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, संत सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की
Jabera, Damoh | May 25, 2026 जबेरा रीवा में पद विहार कर रही दिगंबर जैन समाज की पूज्यनीय आर्यिका 105 श्रुतमती माताजी ,उपशममति माता जी की सड़क दुर्घटना में हुई असमय समाधि के विरोध में सोमवार को जबेरा में सर्व समाज एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया।नायब तहसीलदार विनोद कुमार पांडे को एक ज्ञापन सोपा जिसमें घटना के दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।