देहरादून: नगर निगम देहरादून ने भवन कर वसूली तेज करने के लिए कसी कमर, बकायेदारों पर होगी सख्ती; व्हाट्सएप से भेजा जा रहा बिल
नगर निगम देहरादून ने भवन कर वसूली में तेजी लाने के लिए कसरत तेज कर दी है। एक ओर जहां नागरिकों को अब व्हाट्सएप के माध्यम से भवन कर के बिल भेजकर भुगतान का लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, बकायेदारों को भी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर जल्द ही नगर निगम की टीमें चेतावनी नोटिस जारी करेंगीं।