मैहर: मैहर डीएम ने समय सीमा प्रकरण की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, एसडीएम रामनगर शिव प्रकाश मिश्रा के साथ अन्य अधिकारी रहे मौजूद।