प्रयागराज: केपीयूसी छात्रावास से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल से निकाली गई 50 किलोमीटर की साहसिक यात्रा
पुरातन संस्कृति से युवाओं को परिचित कराने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने KPUC छात्रावास से साइकिल के माध्यम से साहसिक यात्रा निकाली। इस दौरान कुल 50 किलोमीटर की दूरी तय की गई है। कौंधियारा क्षेत्र के देवरा गांव स्थित पाटिलेश्वर महादेव मंदिर पर यह यात्रा समाप्त हो गई।