कामडारा: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा: डेढ़ साल से उद्घाटन का इंतजार
Kamdara, Gumla | May 23, 2026 कामडारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पिछले डेढ़ वर्षों से कागजों में लिपटी उद्घाटन का इंतजार कर रही है। वर्ष 2023-24 में 15वें वित्त आयोग के तहत प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2.49 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि स्वीकृत हुई थी। कार्य का जिम्मा एक लाभूक समिति को दिया गया था। जो अब तक पूर्ण नहीं हुआ।