मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र में परिवारिक विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की है
बंगला गांव की रहने वाली महिला नीतू पत्नी विनोद ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में रखी मच्छर मारने की मार्टिन खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है, महिला के कीटनाशक दवा का सेवन करने की जानकारी जब परिवार को लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया, आनन फानन में परिवार के लोगों ने महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।