मुरादाबाद: रामगंगा नदी के किनारे किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई को लेकर, डीएम से मिले कांठ विधायक
रामगंगा नदी के किनारे किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की जानी है, इस अभियान के शुरू होने से पहले ही राम गंगा नदी किनारे वसी आबादी में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई है, और वह लोग जनप्रतिनिधियों से इस मामले में न्याय की गुहार लगा रहे हैं और घर से बेघर न किए जाने की मांग कर रहे हैं।