डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 5अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, 75000 का वसूला जुर्माना भी
Dehri, Rohtas | Sep 6, 2024 क्राइम कंट्रोल को लेकर स्पेशल ड्राइव के तहत डेहरी सहित विभिन्न इलाके में छापेमारी अभियान चला कर पुलिस ने फरार चल रहे पांच अपराधियों को विभिन्न इलाके से गिरफ्तार किया है वही इस दौरान 5 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है । रोहतास एसपी ने बताया कि यातायात नियमों के उलंघन के आरोप में 315 वाहनों की जांच की गई जांच के दौरान 75000 का जुर्माना भी किया गया है ।