खरगोन में गर्मी के मौसम के बीच पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे ने भगवानपुरा, भिकनगांव और बड़वाह जनपदों में सरपंचों एवं सचिवों की बैठकों में शामिल होकर पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गांवों में पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए