बांका: धावाबाड़ी गांव में असामाजिक तत्वों ने धान की पूंज में लगाई आग, किसान को लाखों का हुआ नुकसान
Banka, Banka | Dec 18, 2024 धावाबाड़ी गांव में बुधवार की शाम करीब 4 बजे असामाजिक तत्वों के द्वारा धान की पूंज में आग लगा दी गई। आग लगने से किसान दुधारी निवासी अरुण महतो को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अुनसार अरुण महतो ने करीब 90 विक्टंल धान की फसल का पूंज धावाबाड़ी गांव के खेत में लगा गया था। वहीं असामाजिक तत्वों के द्वारा धान की पूंज में आग लगा दी गई।