सरधना: 20 दिन पूर्व पाली पुल पर हुई लूटपाट में शामिल ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
सरधना थाना क्षेत्र में पेटीएम टीम लीडर के साथ हुई लूटपाट के मामले में वांछित महिला ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर लगातार सक्रिय रहने से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। गिरफ्तारी के बाद सरधना थाना पुलिस ने लूट की चर्चित घटना का खुलासा करते हुए कथित रूप से "लेडी डॉन" को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है