बिजनौर: बिजनौर में चक्कर रोड स्थित उपकार हॉस्पिटल के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक घोड़े की मौत
Bijnor, Bijnor | Aug 27, 2024 बिजनौर जनपद में चक्कर रोड स्थित उपकार हॉस्पिटल के पास चांदपुर डिपो की एक बस ने घोड़ा बग्गी में टक्कर मार दी। हादसे से में घोड़े की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घोड़ा स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घोड़े की मौत के बाद पीड़ित गरीब बुग्गी चालक का हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। मौके पर हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है।